What is Social Media (सोशल मीडिया क्या होता है?)

What is Social Media ?   (सोशल मीडिया क्या होता है ?)

         

     नमस्कार दोस्तों , मेरा नाम महेश कुमार मौना है। आज हम इस ब्लॉग में सोशल मीडिया क्या होता है,

के बारे में विस्तार पूर्वक समझेंगे । आप अगर इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ते हैं तो सोशल मिडिया से संबंधित सभी जानकारी मिल जायेगी।

सोशल मीडिया क्या है ? (What is Social Media )

सोशल मीडिया दुनिया भर में लोगो के साथ जुड़ने का एक बेहतरीन प्लेटफार्म है। साथ ही किसी भी व्यवसाय को ऑनलाइन Grow करने का सबसे बेहतरीन माध्यम भी बन चुका है । यह प्लेटफार्म अब मॉर्केटिंग का अहम हिस्सा बन गया है।हर तरह के बिज़नेस की मॉर्केटिंग सोशल मीडिया पर होती है । बड़े से बड़ा ब्रांड हो या कोई छोटा बिज़नेस मार्केटिंग के लिए आज के समय में सोशल मीडिया से बेहतर प्लेटफॉर्म दूसरा कोई नही है।

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत बड़ी है ,यह ना केवल आपको अपने व्यवसाय एवं प्रॉडक्ट के बारे में कम पैसा में ब्रांड अवेयरनेस बढ़ाने में मदद करता है  बल्कि नए customers को भी आकर्षित करता है।

    Social Media (सोशल मीडिया ) के जरिये ऐसे कई विकासात्मक कार्य हुए हैं जिनसे की लोकतंत्र को समृद्ध बनाने का काम हुआ है जिससे किसी भी देश की एकता,अखंडता,पंथनिरपेक्षता ,समाजवादी गुणों में अभिबृद्धि हुई है।

हम ऐसे कई उदाहरण देखते हैं , जो कि उपरोक्त बातों को पुष्ट करते हैं जिनमें “India against Corruption” को देख सकते हैं , जो कि भ्रस्टाचार के खिलाफ महाभियान था जिसे सड़को के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लड़ा गया जिसके कारण विशाल जनसमूह अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़ा और प्रभावशाली बनाया।

2014 के आम चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों ने जमकर सोशल मीडिया का उपयोग कर आमजन को चुनाव के जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

Social Media (सोशल मीडिया ) के माध्य्म से ही ‘निर्भया’ को न्याय दिलाने के लिए विशाल संख्या में युवा सड़को पर आ गए जिससे दवाब में आकर एक नया एवं ज्यादा प्रभावशाली कानून बनाने पर मजबूर हो गई।इस तरह के बहुत से उदाहरण मौजूद हैं जिससे सोशल मीडिया के महत्ता को दर्शाती है।

लोकप्रियता के प्रसार में Social Media (सोशल मीडिया) एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है , जहाँ व्यक्ति स्वयं को अथवा अपने किसी उत्पाद को ज्यादा लोकप्रियता बना सकता है।आज फ़िल्मों के ट्रेलर , टीवी प्रोग्राम का प्रसारण भी सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है।वीडियो तथा ऑडियो चैट भी सोशल मीडिया के माध्यम से सुगम हो पाई है जिनमें फेसबुक,व्हाट्सएप्प, इंस्टाग्राम कुछ प्रमुख प्लेटफॉर्म है।

         सोशल मीडिया साइट्स क्या होती है ?

सोशल मीडिया साइट्स शब्द का मतलब एक कम्प्यूटर आधारित टेक्नोलॉजी से है जो हमे अपने विचार ,ज्ञान,डॉक्युमेंट, फोटोज़, वीडियो आदि शेयर की सुविधा प्रदान करता है। सोशल मीडिया एक विशाल नेटवर्क है,जो कि सारे संसार को जोड़े रखता है ।

Types of Social Media (सोशल मीडिया का प्रकार)

Youtube (यूट्यूब)

Youtube वीडियो के माध्यम से अपने बिज़नेस को प्रमोट करना बहुत ही कारगर साबित हो रहा है।Youtube अब सबसे बड़े मॉर्केटिंग प्लेटफार्म बन चुका है,जो आपके बिज़नेस बढ़ाने के लिए बहुत सारे अवसर प्रदान करता है। आप भी यूट्यूब का इस्तेमाल कर अपने बिज़नेस को Grow कर सकते हैं।

Facebook (फेसबुक)

Facebook किसी बिज़नेस ब्रांड को प्रमोट करने या फिर प्रॉडक्ट को प्रमोट करने का बहुत ही बढ़िया प्लेटफॉर्म है।इसमें आप फेसबुक पेज बनाकर अपने बिज़नेस से रिलेटेड पोस्ट डालकर लोगो मे अपने product को लेकर अवेयरनेस फैला सकते है जिससे आपके बिज़नेस को Grow करने में मदद मिलेगी।

Instagram (इंस्टाग्राम)

शुरुआत में इंस्टाग्राम एक फोटो शेयररिंग प्लेटफार्म के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था।अब यह बिज़नेस के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म के रूप में उभरकर सामने आया है। बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट का इंस्टाग्राम में प्रमोट करती है। आप भी इंस्टाग्राम में इंस्टा पेज बनाकर अपने बिज़नेस को Grow कर सकते हैं।

Twitter ( ट्विटर)

अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही ट्विटर पर भी अपको एकाउंट बना लेना है।आप अपने ट्विटर account के माध्यम से अपने बिज़नेस से रिलेटेड इन्फॉर्मेशन को पोस्ट या ट्वीट कर सकते हैं।

Pinterest (पिंटरेस्ट)

Pinterest केवल एक सोशल नेटवर्किंग साइट मात्र नही है। यह एक visual सर्च इंजिन प्लेटफॉर्म है और लोग अपने बिज़नेस को Grow करने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं।

Linked in (लिंक्ड इन)

आपको लिंक्ड इन मे भी प्रोफाइल या फिर बिज़नेस पेज बनाने की आवश्यकता है। अपने प्रोफाइल में अपने और अपने बिज़नेस के बारे में एक संक्षिप्त जानकारी दे जो आपको एवं आपके बिज़नेस को यूनिक तरीके से represent कर सके।

Business में सोशल मीडिया के फायदे (Benefit of Social Media in Business)
Brand अवेयरनेस बढ़ेगी

             आज के डिजिटल समय में हर वर्ग के लोग किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।जहाँ पर आप अपने प्रोडक्ट या सर्विस को कम समय में अधिक लोगो तक पहुंचा सकते हैं।इससे आपकी ब्राण्ड अवेयरनेस बढ़ेगी।

वेबसाइट पर ट्रैफीक बढ़ेगा

        अगर आप अपनी प्रोडक्ट या सर्विस वेबसाइट पर free में ट्रैफिक बढ़ाना चाहते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।

बढ़ेगी सेल्स

        किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस की सेल बढ़ाने के लिए वर्तमान समय में बड़ी- बड़ी कंपनियां सोविल मीडिया का इस्तेमाल जमकर कर रही है।

गो वायरल

               Social Media (सोशल मीडिया ) के दौर में वायरल शब्द काफी पॉपुलर हो रहा है । जैसे-जैसे लोग आपके पोस्ट को लाइक,कमैंट्स और शेयर करना शुरू करते हैं ,आपका पोस्ट इंटरनेट पर फैलने लगता है ।इसे हजारो,लाखों लाइक्स,कमेंट्स और शेयर मिलता है और आपका पोस्ट वायरल हो जाता है।

अगर आप भी सोशल मीडिया पर अपने ब्रांड का पेज बनाकर अपने प्रोडक्ट या सर्विस से संबंधित पोस्ट शेयर करते हैं ,अगर लोगो को पसंद आती है तो वे उससे ज्यादा शेयर करते हैं तो आपके प्रोडक्ट का post वायरल हो सकता है।इससे आपके बिज़नेस को एक नई Growth मिलेगी।

बिज़नेस को सोशल मीडिया से free में कैसे प्रमोट करें..?

              अब हम बात करते हैं बिज़नेस को  Social Media) सोशल मीडिया से free में कैसे प्रमोट करें ?

         वर्तमान समय मे सोशल मीडिया लोगो के साथ जुड़कर अपना प्रोडक्ट प्रमोट करने का एक अच्छा प्लेटफॉर्म बन चुका है।इसलिए अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल अब बड़ी -बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट या सर्विस की मार्केटिंग करने के लिए करती है। सोशल मीडिया कम खर्च में अपने प्रोडक्ट की मॉर्केटिंग करने का अच्छा माध्यम है।

टारगेट ऑर्डिएन्स को पहचाने

सोशल मीडिया पर अपने बिज़नेस को free में प्रमोट करने के लिए सबसे पहले टारगेट ऑर्डिएन्स को पहचाने।अगर आप सोशल मीडिया के जरिये अपना ब्राण्ड का प्रमोशन करना चाहते हैं तो आपको पहले ही प्रोडक्ट के टारगेटेड कस्टमर के बारे में पता होना चाहिए। जब आपको पहले ही अपने टारगेटेड कस्टमर के बारे में पता होता है तो आप सोशल मीडिया के जरिये बड़ी ही आसानी से अपनी टार्गेटेड ऑर्डिएन्स तक पहुंच सकते हैं।

ग्राहकों को जवाब दें

अगर आप सोशल मीडिया के जरिये अपने ब्रांड का प्रमोशन करना चाहते हैं तो आपको सोशल मीडिया पर अपने प्रोडक्ट या सर्विस से संबंधित पोस्ट करने के बाद उस पर कड़ी नजर रखनी होगी जैसे -मैसेज, कॉमेंट्स,टैग्स आदि।

क्रिएटिव पोस्ट्स (Creative Posts)

       अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आपके सामने हर पल  किसी न किसी ब्राण्ड की क्रिएटिव पोस्ट्स सामने आती रहती है। जो आपको अपनी और आकर्षित करती है। पोस्ट में आप ग्राफिक्स , वीडियो,टेक्स्ट एनीमेशन वीडियो इत्यादि। बहुत से कस्टमर आपके पोस्ट और ग्राफिक्स देखकर ही आपकी सेल्स बढ़ा सकते हैं ।

सही हैशटैग का इस्तेमाल करे

         सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की पोस्ट करते समय हैशटैग  का अहम रोल होता है। हैशटैग के जरिये आप अपनी टार्गेटेड ऑर्डिएन्स तक पहुंच सकते हैं। 

पोस्ट की टाइमिंग और ट्रेंड का ध्यान रखें

      सोशल मीडिया पर टाइमिंग का भी काफी ध्यान रखना होता है। सोशल मीडिया पर समय के साथ रोजाना नए नए ट्रेंड चलते रहते हैं। आपको उन ट्रेंड पर नज़र रखनी होगी  और उसका फॉलो करते हुए अपने प्रोडक्ट या सर्विस से संबंधित पोस्ट करनी है।

Content तैयार करे

         सोशल मीडिया पर अपने ब्रांड की अच्छी पकड़ बनाने के लिए आपको content भी रीसर्च करना होगा। आपका कॉन्टेंट ऐसा होना चाहिए जो आपके कस्टमर के सीधे दिल तक पहुँचे। जो भी आपका कंटेंट पढ़े उसे लगना चाहिए आपका ब्राण्ड कोई बड़ा ब्राण्ड है।

सोशल मीडिया विश्लेषण 

सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट कितने लोगों को पसन्द आ रही है , किस आयु वर्ग के लोग आपकी पोस्ट को पसन्द कर रहे है। इन सभी जानकारी के लिए सोशल मीडिया एनालिटिक्स पर नजर रखनी होगी।हर प्लेटफार्म का अलग एनालीटिक्स होता है इसे आप रोजाना या एक सप्ताह में देख सकते हैं।

           Conclusion

सोशल मीडिया दुनिया भर में लोगो के साथ जुड़ने का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।यह प्लेटफार्म अब मॉर्केटिंग का अहम हिस्सा बन गया है। सोशल मीडिया किसी भी व्यवसाय को ऑनलाइन Grow करने का सबसे बेहतरीन माध्यम भी बन चुका है। यह ना केवल आपको अपने व्यवसाय एवं प्रोडक्ट के बारे में कम पैसा में awreness बढ़ाने में मदद करता है बल्कि नये कस्टमर्स को भी आकर्षित करता है।

हमे उम्मीद है कि इस Blog में सोशल मीडिया क्या होता है और सोशल मीडिया से संबंधित सभी जानकारी दी गई है और आपको पसन्द भी होगी। इस ब्लॉग को अपने फ्रेंड्स को भी शेयर कर दे ताकि उनको भी सोशल मीडिया से संबंधित सभी जानकारी मिल जायेगी।

महेश कुमार मौना
MKM Digital